फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Life imprisonment for killing Pinky by killing eight bullets

आठ गोलियां मारकर पिंकी को मौत के घाट उतारने वाले को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for killing Pinky by killing eight bullets
यमुनानगर। रघुनाथपुरी कॉलोनी निवासी पिंकी की आठ गोलियां मारकर हत्या के दोषी जगाधरी के नई बस्ती निवासी कमल कपूर को एडिशनल सेशन जज नेहा नोहरिया की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर कोर्ट ने 40000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उप जिला न्यायवादी सुरजीत आर्य ने बताया इस मामले में पुलिस की जांच स्टिक थी। वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सजा सुनाई है। लगभग तीन साल से कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन

ये था मामला:
14 अप्रैल 2018 को रघुनाथपुरी कॉलोनी में महिला पिंकी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद आरोपी जगाधरी निवासी कमल कपूर फरार हो गया। वारदात को महिला के घर पर ही रात 11.30 बजे अंजाम दिया गया था। पुलिस ने नई बस्ती कॉलोनी जगाधरी निवासी कमल कपूर पर मृतका के भाई राजू की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। तब कहा गया था कि कमल का पिछले कई माह से पिंकी के घर पर आना जाना था। 14 अप्रैल की शाम को वह पिंकी के घर आया था और देर रात तक वहीं पर रहा। घर में महिला का 10 वर्षीय बेटा कपिल, 16 वर्षीय बेटी टीना और भाई राजू एक कमरे में बैठकर टीवी देख रहे थे। वहीं ड्राइंग रूम में पिंकी और कमल बैठे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई और गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे कमरे से बाहर आए तो देखा कि ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। बच्चों ने किसी तरह दरवाजे का शीशा तोड़ा और देखा कि उनकी मां खून से लथपथ पड़ी थी और कमल के हाथ में पिस्तौल थी। इसके बाद कमल मौके से फरार हो गया था। पिंकी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब पिंकी के शरीर में आठ गोलियां लगी थी। तब से मामला कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को कोर्ट ने कमल कपूर को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed