{"_id":"61d5ef9ef2e5071bd463dc5d","slug":"licenses-of-two-vendors-canceled-for-keeping-manure-illegally-yamuna-nagar-news-knl951299172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से खाद रखने पर विभाग ने रद्द किए विक्रेताओं के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से खाद रखने पर विभाग ने रद्द किए विक्रेताओं के लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। महिंद्रा पिकअप और पंजेटो गांव में बने गोदाम से पकड़ी गई खाद के मामले में कृषि विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत दो खाद विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वहीं दोनों विक्रेताओं पर केस भी दर्ज किया जा चुका है।
इस बारे जिला कृषि उपनिदेशक एवं गुण नियंत्रण निरीक्षक जसविंद्र सिंह ने बताया कि छछरौली के एमएल वर्मा चौक पर एक महिंद्रा पिकअप से कृषि में उपयोग होने वाली यूरिया बैग के 35 बैग पकड़े गए थे। जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसकी थाना छछरौली में केस दर्ज करवाया गया है। वहीं इसके बाद पंजेटो में पंजेटा खाद स्टोर गोदाम से अवैध रूप रखे 1520 बैग यूरिया के पकड़े गए थे। इस मामले में गुण नियंत्रण निरीक्षक की ओर से कार्रवाई करते हुए गोदाम सील कर थाना छछरौली को सुर्पुद कर दिया गया था। गुण नियंत्रण निरीक्षक जसविंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय कार्रवाई करते हुए 29 दिसंबर को विक्रेता का बिक्री लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। जसविंद्र सिंह ने बताया कि फर्म को तीन जनवरी तक व्यक्तिगत रूप से स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। निर्धारित समय तक फर्म की ओर से व्यक्तिगत उपस्थिति नहीं दी गई] जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।