फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Less water than standard in Hathini Kund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज में मानक से कम पानी

Wed, 26 Jun 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Less water than standard in Hathini Kund Barrage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ों व मैदानी इलाकों में चार दिन पहले हुई बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में सुधार आया है। इस दौरान हथिनी कुंड बैराज पर यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि यह वृद्धि स्थायी नहीं है और आवश्यकता से अभी कम पानी है। परंतु पिछले दिनों की अपेक्षा यह स्थिति कुछ ठीक है। वहीं बैराज पर यमुना के जलस्तर में उतराव चढ़ाव जारी है।
इस दौरान हथिनीकुंड बैराज पर मंगलवार को शाम सात बजे 4324 क्सूसेक पानी दर्ज किया गया। जबकि सुबह छह बजे यह पानी 4824 क्यूसेक रहा। 24 घंटे में पानी में पांच से 600 क्यूसेक पानी का उतार चढ़ाव चलता रहा। बैराज के गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे हथनीकुंड बैराज पर 4324 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि सुबह छह बजे 4824, सात बजे 2859, आठ बजे 2821, नौ बजे 2666, दस बजे 3167, सुबह 11 बजे 4180, दोपहर 12 बजे 4541, एक बजे 4141, दो बजे 4460, तीन बजे 4490, शाम चार बजे 4531, पांच बजे 4662, छह बजे 4865 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इस दौरान पश्चिमी नहर में 3120 क्यूसेक, यमुना में 352 क्यूसेक व उत्तरप्रदेश नहर में 852 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed