फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Leopard seen in residential areas, panic among villagers

रिहायशी इलाकों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in residential areas, panic among villagers
मनभरवाला गांव में रिहायशी इलाके के पास स्थित जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना वन्य प्राणि विभाग को मिली है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मनभरवाला गांव निवासी रवि के मुताबिक, खेतों के पास दो-तीन दिन से तेंदुआ दिख रहा है। ग्रामीण रविंद्र ने बताया कि खेतों व जंगल की तरफ जाने से भय लग रहा है। खासकर महिला और बच्चों का जंगल की तरफ जाना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी सोशल मीडिया पर मनभरवाला गांव में तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि वन्य प्राणि विभाग ने इसे पुराना वीडियो बताया था। साथ ही वीडियो में दिखाई देने वाले जानवर को जंगली बिल्ली करार दिया था। अब फिर से तेंदुए की आहट की खबर से ग्रामीण भयभीत हैं। वन्य प्राणी विभाग ने ग्रामीणों को क्षेत्र में गश्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
जंगल की तरफ जाते समय सावधान रहें। खेतों में जाते समय भी समूह में रहे। अकेला जाने से बचें, अगर जाना जरूरी हों तो हाथ में लाठी, डंडा, टॉर्च आदि साथ रखें। किसी भी जानवर पर हमला न करें और बचाव का प्रयास करें। आबादी क्षेत्र में कोई जानवर दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार, वाइल्ड लाइफ विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed