{"_id":"66a1b344f68f14e946029715","slug":"leopard-seen-in-dandipur-panic-among-villagers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-122599-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डांडीपुर में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डांडीपुर में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 25 Jul 2024 07:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। क्षेत्र में लगभग 15 दिनों से तेंदुए के आतंक से आमजन परेशान हैं। यह तेंदुआ प्रतापनगर के मुजाफत कलां से चूहड़पुर कलां के रास्ते पर देखा गया। अब दो दिनों से यह तेंदुआ देवधर, डांडीपुर के खेतों में दिखाई दे रहा है। किसान अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है उधर तेंदुए की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
क्षेत्र के सौरभ सैनी, सौरभ पंडित, अंकुश सैनी मुजाफत कलां व जयसिंह ने बताया कि बुधवार को देवधर से सैनी माजरा डांडीपुर होते हुए देवधर के नजदीक डांडीपुर के रास्ते पर सुबह तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ को देख वह लोग डर के मारे अपने घर वापस आ गए। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद किसान भी अपने खेतों में जाने से डर रहे हैं। अंकुश सैनी ने बताया कि यह तेंदुआ पिछले 15 दिनों से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में देखा जा रहा है 2 दिन पहले यह तेंदुआ मुजाफत कलां से चूहड़पुर कलां सड़क पर देखा गया।