फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Learned how to steal from YouTube, then broke into the jewelery shop

यूट्यूब से सीखा चोरी करने का तरीका, फिर ज्वैलरी की दुकान में लगाई सेंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Learned how to steal from YouTube, then broke into the jewelery shop
(यमुनानगर)रादौर। लगभग सवा साल पहले लॉकडाउन के दौरान शहर के मेन बाजार में स्थित शाकुंभरी ज्वैलर्स की तिजोरी को काटकर लाखों रुपये के गहने व नकदी चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य जेल में बताया जा रहा है। चोरी के मामले को लेकर पुलिस की स्पेशल टीम शहर के मेन बाजार में स्थित शाकुंभरी ज्वैलर्स पर आरोपी अमन व राहुल को लेकर जांच करने पहुंची। इस दौरान पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से दुकान में की गई चोरी को लेकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने तिजोरी को गैस कटर से काटने की जानकारी यूट्यूब पर वीडियो देखकर ली। रात के समय वह तीन लोग दुकान के पीछे की गली से छत पर चढ़े। जिसके बाद उन्होंने चौबारे की लोहे की जाली को काटकर दुकान के ऊपर के कमरे का लोहे का दरवाजा गैस कटर से काटा, जिसके बाद वह सीढ़ियों से दुकान में आए तो सीढ़ियों के दरवाजे को गैस कटर से काटते समय दुकान में लगा अलार्म बज उठा, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। पांच मिनट तक दुकान का अलार्म बजता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। जिसके बाद वह दोबारा दुकान में घुसे और अलार्म की तारों को काट दिया। चोरी करने के लिए वह अपने साथ एक ऑक्सीजन सिलिंडर व एक एलपीजी सिलिंडर लाए थे, इसके जरिए उन्होंने तिजोरी को काटा। तिजोरी से उन्होंने 25 से 30 लाख रुपये के गहने व लगभग 30 हजार रुपये नकदी चोरी की।
विज्ञापन

चोरों ने बताया कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले दुकान में रेकी की थी और दुकान की तिजोरी को भी भांप लिया था, जिसके बाद उन्होंने तिजोरी को काटने का तरीका यूट्यूब से सीखा था। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने पल्सर बाइक का इस्तेमाल किया। लगभग एक बजे वह चोरी करने के लिए दुकान में घुसे थे। लगभग 4 घंटे वह दुकान में रहे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह लगभग 5 बजे वह वापिस चले गए। उधर सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से मांग की गई है कि पुलिस दुकान में की गई चोरी के माल की जल्द से जल्द रिकवरी करवाए, जिससे दुकानदार के चोरी हुए गहने व नकदी उसे मिल सके। एसोसिएशन के प्रधान शिवकुमार वर्मा व दुकान के मालिक अमित गुप्ता ने पुलिस द्वारा चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल करने पर जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed