{"_id":"6963f111e0e00eb32a0d9184","slug":"lawyers-will-not-be-working-today-in-support-of-the-charkhi-dadri-bar-association-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149706-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चरखी दादरी बार के समर्थन में आज काम नहीं करेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चरखी दादरी बार के समर्थन में आज काम नहीं करेंगे वकील
Mon, 12 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। चरखी दादरी में न्यायिक अधिकारी के कथित व्यवहार के विरोध में बार एसोसिएशनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला बार एसोसिएशन जगाधरी (यमुनानगर) ने चरखी दादरी बार एसोसिएशन के समर्थन में 12 जनवरी सभी अदालतों में काम नहीं करने का निर्णय लिया है।
यह फैसला चरखी दादरी बार एसोसिएशन के 7 जनवरी को हुई जनरल हाउस मीटिंग में पारित प्रस्ताव और 10 जनवरी को भेजे गए अनुरोध पत्र के बाद लिया गया। बार एसोसिएशन चरखी दादरी ने आरोप लगाया है कि न्यायिक अधिकारी की ओर से बार-बार अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार, डराने-धमकाने, अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस शिकायतें दर्ज कराने और अवमानना कार्रवाई शुरू करने से वकीलों में भय और असुरक्षा का माहौल बना है। इससे बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण कार्य संबंध भी प्रभावित हुए हैं। संवाद