फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lawyers donated 100 units of blood on the success of Operation Sindoor

Yamuna Nagar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वकीलों ने किया 100 यूनिट रक्तदान

Sat, 07 Jun 2025 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Jun 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
Lawyers donated 100 units of blood on the success of Operation Sindoor
यमुनानगर। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व ईद उल अजहा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। डीसी पार्थ गुप्ता ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हम जो रक्तदान करते हैं उससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान शिविर में जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने लगभग 100 यूनिट रक्तदान किया। डीसी ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों ने डीसी से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत चौहान, रण सिंह चौहान, रणबीर, राव रियाज, विशाल अग्रवाल, रामकुमार रादौरी, बृजेश प्रताप, सोनिया रोहिला, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed