फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Last rites of Udhampreet Singh, who was a victim of a road accident in Canada

Yamuna Nagar News: कनाडा में सड़क हादसे के शिकार हुए उधमप्रीत सिंह का किया अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Last rites of Udhampreet Singh, who was a victim of a road accident in Canada
जमुना घाट पर बने श्मशान घाट में उधम प्रीत सिंह को मुखाग्नि देते पिता व चचेरा भाई। संवाद
यमुनानगर। शहर के छोटा मॉडल टाउन निवासी 24 वर्षीय युवक उधमप्रीत सिंह का कनाडा में सड़क हादसे में निधन हो जाने के बाद वीरवार को रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधमप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट से वीरवार सुबह करीब छह बजे यमुनानगर स्थित उनके घर लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर उधमप्रीत सिंह के माता-पिता अपने इकलौते बेटे के ताबूत से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे उधमप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को यमुना घाट सिटी सेंटर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अरदास की गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अरदास के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके चचेरे भाई अमनजोत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उधमप्रीत सिंह पुत्र गुरविंद्र सिंह निवासी छोटा मॉडल टाउन वर्ष 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह ब्रैम्पटन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रहा था। बताया जाता है कि 26 फरवरी को उसे काम से दो दिन की छुट्टी मिली थी। इसी दौरान वह अपने एक दोस्त के साथ कार में टोरांटो घूमने के लिए जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में उधमप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उधमप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर उसे उच्च शिक्षा के लिए कनाडा भेजा था। परिजनों के अनुसार उधमप्रीत दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था। संवाद

जमुना घाट पर बने श्मशान घाट में उधम प्रीत सिंह को मुखाग्नि देते पिता व चचेरा भाई। संवाद

जमुना घाट पर बने श्मशान घाट में उधम प्रीत सिंह को मुखाग्नि देते पिता व चचेरा भाई। संवाद

जमुना घाट पर बने श्मशान घाट में उधम प्रीत सिंह को मुखाग्नि देते पिता व चचेरा भाई। संवाद

जमुना घाट पर बने श्मशान घाट में उधम प्रीत सिंह को मुखाग्नि देते पिता व चचेरा भाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed