फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Last day of crop registration today, no purchase without it

फसल पंजीकरण का अंतिम दिन आज, इसके बिना नहीं होगी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Last day of crop registration today, no purchase without it
Last day of crop registration today, no purchase without it - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण का आज अंतिम दिन है। सरकार ने पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मार्च कर दी थी। रबी की फसल की खरीद शुरू होने वाली है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिनका पंजीकरण नहीं होगा, उसकी फसल नहीं खरीदी जाएगी। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिन किसानों की फसल का पंजीकरण इस पोर्टल पर होगा, उनकी फसल निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। सभी किसान अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा कर रखें। चूंकि इस पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल ऐप से भी पंजीकरण कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि पोर्टल पर अब तक 39990 किसान पंजीकरण करवा चुके हैं। कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि जिले में 212857.18 एकड़ रबी फसलों का पंजीकरण करवा चुके हैं। कृषि विभाग के सर्वे के मुताबिक जिले में 299592.92 एकड़ क्षेत्र में रबी की फसल की बिजाई की गई है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed