फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Land erosion in Tapu Kamalpur village, offering water to CC block

Yamuna Nagar News: टापू कमालपुर गांव में भूमि कटाव, सीसी ब्लॉक चढ़े पानी की भेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Land erosion in Tapu Kamalpur village, offering water to CC block
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हरियाणा- उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित हरियाणा का अंतिम गांव में बाढ़ के पानी ने टापू कमालपुर में तबाही मचाई है। रात से अब तक यमुना के तेज बहाव ने कई एकड़ भूमि को निगला। भूमि कटाव के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ी। अगर कटाव यूं ही जारी रहा तो गांव में तबाही मचाएगा। फॉरेस्ट द्वारा बनाए गए सीसी ब्लॉक भी पानी की भेंट चढ़े। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत भूमि कटाव हो रही जगह पर मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर कटाव रोकने का प्रयास किया जाए।
सरपंच प्रतिनिधि सुभाष राणा रामकुमार राणा पंडित विशेश्वर नाथ शर्मा जसवीर सिंह पूर्व सरपंच प्रदीप चौहान आदि का कहना है कमालपुर गांव की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लापरवाही बरतता है । बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए यहां बाढ़ विकास कार्य करवाने जरूरी है मगर 2 साल से हमारे गांव में सिंचाई विभाग द्वारा कोई तट बंध बना, ना सीसी ब्लॉक लगे हां फॉरेस्ट विभाग ने जरूर यहां कुछ सीसी ब्लॉक लगाए थे। जो पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि फॉरेस्ट विभाग द्वारा बनाए गए सीसी ब्लॉक मामले की जांच होनी चाहिए कि वह कुछ दिन भी नहीं निकाल पाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से थोड़ी दूरी पर ही यमुना बह रही है । ग्रामीणों का आरोप प्रशासन ने उनकी अब तक सुध नहीं ली । बता दें कि बाढ़ के सीजन में टापू कमालपुर गांव में बाढ़ का पानी हर साल तबाही मचाता है और आज तक यहां के किसानों की कई सौ एकड़ भूमि यमुना में समा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। और उन्हें गांव की पूरी रिपोर्ट देंगे कि गांव के किसान अपनी उपजाऊ भूमि खो चुके हैं। मगर प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed