{"_id":"61c624ab57dcf111963d36b6","slug":"land-dispute-resolved-new-building-of-corporation-will-be-built-with-28-28-crores-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl938599170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद सुलझा, 28.28 करोड़ से बनेगा निगम का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद सुलझा, 28.28 करोड़ से बनेगा निगम का नया भवन
विज्ञापन
जमीन का जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देश देते मेयर मदन चौहान। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी जमीन का विवाद सुलझ गया है। अब यहां 28.28 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का नया भवन बनेगा। यह भवन पूरी तरह से आधुनिक होगा और चार एकड़ भूमि में चार मंजिला बनकर तैयार होगा। मेयर मदन चौहान ने शुक्रवार को निगम और टेंडर लेने वाली एजेंसी के अधिकारियों के साथ जमीन का दौरा किया और नए भवन का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
साल 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम कार्यालय का भवन बनवाने की घोषणा की थी। इसके बाद नगर निगम कार्यालय के भवन के लिए पंचायत भवन के पीछे खाली पड़ी चार एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। मार्च 2018 में 28.28 करोड़ का टेंडर लगाया गया था। इसके बाद पंचायत भवन के पीछे निगम कार्यालय के भवन निर्माण के लिए एक सितंबर 2018 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया था।
यहां करीब तीन एकड़ में तालाब है। इसके बाद तालाब प्राधिकरण ने भी तालाब की जगह में कार्यालय बनाने पर आपत्ति जताई। यह तय हुआ कि यदि तालाब के लिए दूसरी जगह दे दी जाए तो विचार किया जा सकता है, जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। इसके बाद मेयर मदन चौहान ने हस्तक्षेप कर दूसरे पक्ष को समझाया। तालाब के लिए पास में ही अलग जगह देने की बात की गई। इसके बाद अब नगर निगम कार्यालय का भवन बनाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
नगर निगम की इस जमीन पर कार्यालय बनाने को लेकर मेयर मदन चौहान, एक्सईएन रवि ओबरॉय, एम मुनेश्वर भारद्वाज, जेई कपिल, जेई जय भगवान व पंचकूला की एक एजेंसी के अधिकारियोें के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने जमीन का जायजा लिया। मेयर ने बताया पंचायत भवन के पीछे दोनों शहरों का एक संयुक्त कार्यालय बनेगा। दोनों शहरों के लोगों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा कर्मचारियों को भी जगाधरी से यमुनानगर कार्यालय और यमुनानगर से जगाधरी कार्यालय की दौड़ नहीं लगाने पड़ेगी। पंचायत भवन के पीछे की यह जमीन जगाधरी व यमुनानगर का बीच में है। यह स्थान जगाधरी बस स्टैंड से जहां दो किलोमीटर है, वहीं यमुनानगर बस स्टैंड से भी इसकी दूरी इतनी ही पड़ती है। इसके अलावा नजदीक में ही लघु सचिवालय व अन्य विभागों के कार्यालय भी हैं।
नए भवन के बेसमेंट में होगी पार्किंग
नगर निगम का नया कार्यालय आधुनिक व बहु मंजिला बनाने की योजना है। योजना के अनुसार कार्यालय का भवन चार मंजिला होगा। बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा होगी। तीन मंजिलों पर प्रशासनिक कार्य होंगे। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, आयुक्त, उप निगम आयुक्त व अन्य अधिकारियों के लिए अलग-अलग कमरे बनाए जाएंगे। पार्षदों के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सभी शाखाओं के अलग-अलग कार्यालय बनेंगे। शिकायत लेकर आने वाले लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी।
तीन स्थानों पर चल रहे निगम कार्यालय
मौजूदा समय में नगर निगम कार्यालय तीन स्थानों पर चल रहे हैं। मुख्य कार्यालय रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह पार्क के पास है। यह कार्यालय जर्जर हो चुका है और यहां पार्किग की भी बड़ी समस्या है। इसके अलावा दूसरा कार्यालय कन्हैया साहिब चौक पर है। यहां इंजीनियरिंग ब्रांच व प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन करने वाले अधिकारी व कर्मचारी बैठते हैं। तीसरा कार्यालय जगाधरी के झंडा चौक पर है। अलग-अलग कार्यों के लिए शहरवासी एक कार्यालय से दूसरे के चक्कर लगाते हैं।
पंचायत भवन के पीछे नगर निगम कार्यालय का नया भवन बनाने की जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत भवन के पीछे कार्यालय बनने से दोनों शहरों के लोगों को लाभ होगा। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर जगाधरी