फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Lakhs of rupees were grabbed in the name of sending them to America, case registered

अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were grabbed in the name of sending them to America, case registered
जठलाना। विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी के दो केस थाना जठलाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। दोनों ही शिकायतें गांव अलाहर से दर्ज कराई गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अलाहर निवासी पंकज पुत्र धर्म सिंह ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करनाल के गांव कलरी निवासी ऊषा उनके गांव की लड़की है जो रिश्ते में उसकी बहन लगती है। ऊषा का पति बलवंत सिंह व जतिन बेटा है। तीन-चार माह पहले बलवंत, ऊषा व जतिन गांव में आकर उससे कहने लगे कि उन्होंने गांव के पूर्व सरपंच राजेश व अनुराग के साथ मिलकर लागों को विदेश भेजने का काम शुरू किया है। वह कई युवकों को विदेश भेज चुके है। उसके मामा के लड़कों सौरभ व अनिल ने विदेश जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने अपने मामा के लड़कों गांव कंबोपुरा निवासी सौरभ व अनिल को अमेरिका भेजने की बात उक्त लोगों से की तो उन्होंने 21 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैसों की मांग की।
विज्ञापन

विश्वास में आकर उन्होंने बलवंत के खाते में पांच लाख रुपये जमा करवा दिए। जिसके बाद अपने मामा के खाते से दो लाख 70 हजार व दो लाख 30 हजार रुपये फिर से डलवाए। इसके अलावा 15 लाख रुपये नकद बलवंत, जतिन, अनुराग व राजेश को दिए और उनका पासपोर्ट भी उन्हें दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही दोनों को वर्क वीजा पर अमेरिका भेज देंगे। एक महीना बीत जाने के बाद उन्होंने फिर से उन्हें आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। अब उक्त लोग न तो उनके रुपये वापस किए और न ही उनके पासपोर्ट वापस दे रहे हैं। वहीं उनके जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव अलाहर निवासी पंकज पुत्र प्रेम पाल ने भी उक्त लोगों के खिलाफ अमेरिका भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी भी उक्त लोगों के माध्यम से आरोपियों से जान पहचान हुई। उन्होंने उसे भी विदेश भेजने का आश्वासन दिया जिसके बदले उन्होंने दो किस्तों में नौ लाख रुपये आरोपियों को दिए। उन्होंने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। अब वह उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गांव कलरी निवासी बलवंत सिंह, अनुराग, ऊषा, रेखा, राजेश पूर्व सरपंच, जतिन व नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह का कहना है कि धोखाधड़ी के दोनों केस दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed