{"_id":"661dce2a8dd5cdcb290af944","slug":"lakhs-of-rupees-grabbed-in-the-name-of-sending-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117479-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। कनाडा भेजने के नाम पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उर्वशी ने 15 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने दिल्ली निवासी सुखप्रीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 17 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उर्वशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोयडा की एमएनसी कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी के काम से वह दूसरे देशों में आती-जाती रहती है। दूसरे देश जाने के लिए कंपनी द्वारा उसकी टिकट दिल्ली के एक टिकट एजेंट राहुल से करवाई जाती है।
जनवरी 2022 में वह राहुल से मिली। तब आरोपी राहुल ने उसे सलाह दी कि उसका दूसरे देशों में आना-जाना लगा रहता है, क्यों न वह किसी अच्छे देश में अपना काम शुरू कर ले। तब राहुल ने उसे कहा कि उसका जानकार दिल्ली निवासी सुखप्रीत सिंह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका न्ई दिल्ली में राजेंद्रा पैलेस के छह फ्लोर पर एजूकेशन ब्रिज इमीग्रेशन के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है।
18 मार्च 2022 को वह राहुल के साथ आरोपी सुखप्रीत से मिली। आरोपी ने उसे वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपी ने 20 लाख रुपये का खर्च बताया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग कर उससे 15 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में उसे व्हाट्सएप पर एक फर्जी टिकट मिला। जब उसने जांच कराई तो उसकी टिकट फर्जी निकली। उसने आरोपी से बातचीत की, लेकिन आरोपी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब रुपये मांगे तो धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना प्रभारी विश्वजीत का कहना है कि आरोपी सुखप्रीत सिंह पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।