{"_id":"65b5497d9ca8e0bcab0f8ef0","slug":"lakhs-of-rupees-embezzled-in-the-name-of-selling-car-case-against-father-and-son-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113010-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार बेचने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार बेचने के नाम पर हड़पे लाखों रुपये, पिता-पुत्र पर केस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। टोयोटा कार बेचने के नाम पर पिता-पुत्र ने लक्ष्मी नगर निवासी अमित सिंह ने साढ़े 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप कृष्णा कॉलोनी निवासी अनिल चुघ व उसके बेटे साहिल चुघ पर लगा है। जिस कार को बेचने का सौदा हुआ था, उस कार पर आरोपियों ने पहले ही लोन लिया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
लक्ष्मी नगर निवासी अमित सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कृष्णा काॅलोनी निवासी अशोक चुघ से टोयोटा कार खरीदने का सौदा साढ़े 15 लाख रुपये में तय किया था। इसका इकरारनामा एक फरवरी 2023 को किया गया। 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से आरोपी अशोक को दे दिए। साढ़े पांच लाख रुपये नकद दिए। आरोपी ने कार पर एचडीएफसी बैंक से लोन लिया हुआ था। तय हुआ था कि लोन के रुपये आरोपी चुकाएगा और उसकी एनओसी लेकर कार को नाम करा देगा, लेकिन आरोपी को एनओसी नहीं मिली और उसने रुपये वापस कर दिए। कुछ दिन बाद फिर से आरोपी उसके पास आया और एनओसी लेकर कार नाम कराने की बात कही। आरोपी को दोबारा से रुपये दे दिए। आरोप है कि उसे एनओसी नहीं दी गई। बाद में पता लगा कि इस कार एक और टाॅपअप लोन दो लाख 85 हजार रुपये का लिया हुआ है। आरोपी से इस बारे में बात की तो वह टाल मटोल करने लगा। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी तो आरोपी व उसके बेटे साहिल चुघ ने लिखकर दिया कि वह एनओसी दे देंगे या फिर रुपये वापस कर देंगे। तय समय भी आरोपियों ने रुपये नहीं दिए। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी अनिल चुघ व उसके बेटे साहिल चुघ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।