फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ladli name of road

लाडली बन गई जम्मू कॉलोनी की मुख्य सड़क

Thu, 04 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Thu, 04 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के वार्ड नंबर-14 के जम्मू कालोनी की मुख्य सड़क अब लाडली बन गई है। बुधवार को बकायदा नामकरण कर  सड़क का नया नाम लाडली रखा गया। 52 लाख की लागत से निर्माणाधीन सड़क के नामकरण पर लड्डू भी बांटे गए। खास बात ये रही कि सड़क का लाडली नाम रखने के लिए भी लाडली बेटी या उनकी मां को ही बुलाया गया।
विज्ञापन


जिसमें कालोनी में ही रहने वाली छह बेटियों की मां रानी, चार बेटियों की मां महिंद्रो, दो बेटियों की मां ममता व पिंकी तथा उनकी बेटियां शामिल रही। निगम पार्षद निर्मल चौहान की मौजूदगी में ही सड़क पर नए नाम का बोर्ड लगाया गया। साथ ही बेटियों के हाथों लड्डू बांट कर सबका मुंह मीठा भी करवाया।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि नगर निगम की ओर से दिल्ली रोड से जम्मू कालोनी को जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। सत्संग भवन तक निर्माणाधीन सड़क पर कुल 52 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 40 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता लाने का प्रयास है:
नव चेतना पथ संस्था की अध्यक्ष एवं पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि बेटियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सड़क का नाम लाडली रखा गया है। संस्था की बैठक में सड़क का नाम बेटियों के नाम पर रखने का मांग उठाई गई थी। जिस पर अन्य सदस्यों ने भी हामी भर कर दी। संस्था की उपप्रधान शारदा रानी, सदस्य उषा भट्टा, निर्मला यादव व अनीता ने बताया कि हर बैठक में बेटियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोई न कोई कदम उठाया जाता है। इससे पहले भी संस्था की ओर से इस मुहिम में 501 कन्याओं का पूजन करवाया गया था, जिसमें बेटी बचाओ की शपथ दिलाई गई थी। संस्था का प्रयास है कि लोग अपनी बेटी को बोझ न समझे, बल्कि बेटी पर गर्व करें।


हाउस में प्रस्ताव पास किया गया था:
सड़क का नाम रखने के लिए नगर निगम हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें निगम के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। वार्ड पार्षद निर्मल चौहान ने बताया कि क्षेत्र की नव चेतना पथ संस्था की ओर से सड़क का नाम बदलने की मांग रखी गई थी। उन्हें संस्था की मांग उचित लगी थी। जिस पर दिसंबर में आयोजित नगर निगम हाउस की बैठक में सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव रखा था। जिसे अन्य सदस्यों ने मान लिया। इसके अलावा सड़क का नाम रखने के लिए पत्र निगम कार्यालय में दिया था। जिस पर निगम के 18 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। जिसके बाद ही बुधवार को सड़क का नामकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed