फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laddus were distributed to workers at six squares

Yamuna Nagar News: छह चौकों पर श्रमिकों को बांटे गए लड्डू

Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Laddus were distributed to workers at six squares
जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। श्रम विभाग ने जिला एवं खंड स्तर पर श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन को किया। इनमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में श्रमिकों को अधिकारों एवं चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


श्याम सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम एक ऐसा आयोजन है जिसमें श्रमिकों को सम्मानित किया जाता है। उन्हें उनके अधिकारों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी जाती है। देश के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका है। श्रम विभाग की तरफ से जिले में स्थित प्रमुख छह लेबर चौक पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई चौक यमुनानगर पर मेयर सुमन बहमनी व श्रम निरीक्षक किरण वर्मा मौजूद रहीं। फव्वारा चौक (शहीद भगत सिंह चौक) यमुनानगर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व सहायक श्रम आयुक्त रोशन लाल, झंड चौक जगाधरी पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर व सहायक श्रम आयुक्त अंजली व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी तरह साढौरा अनाज मंडी में पूर्व विधायक बलवंत सिंह व सहायक श्रम कल्याण अधिकारी उषा अरोड़ा, लेबर चौक नजदीक पोस्ट ऑफिस छछरौली पर जिला उप प्रधान रामपाल व श्रम निरीक्षक बलिंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed