फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer's fingers cut off due to hand getting stuck under dye...

Yamuna Nagar News: डाई के नीचे हाथ दबने से कटी मजदूर की उंगलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Laborer's fingers cut off due to hand getting stuck under dye...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। फैक्टरी में डाई उठाते समय हाथ दबने से एक मजदूर की दो उंगलियां कट गई। मजदूर का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसने फैक्टरी मालिक व सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।

नालागढ़ का माजरा निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह शिबू मैटल फैक्टरी में काम करता है। 26 अक्तूबर को वह फैक्टरी में काम कर रहा था। तभी फैक्टरी मालिक शिताशू व सुपरवाइजर चंद्र ने उसे लगभग ढाई क्विंटल लोहे की डाई खराद मशीन से उठाकर प्रेस मशीन पर रखने को कहा। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ केवल दो ही मजदूर उसे उठाने पर लगाए। जब वे तीनों उस डाई को उठाने लगे तो वजन अधिक होने के कारण वह पूरी नहीं उठ पाई और अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे उसका हाथ डाई व खराद मशीन के बीच में दब गया। हाथ दबने से उसके हाथ की उंगलियां बूरी तरह पिस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार दिया गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसके हाथ की दो उंगलियां काटनी पड़ी। जबकि तीसरी उंगली के भी कटने का खतरा है। 31 अक्तूबर तक फैक्टरी मालिक ने उसका उपचार कराया। लेकिन अब उसने इलाज कराने से मना कर दिया। आरोप है कि यह हादसा फैक्टरी मालिक व सुपरवाइजर की लापरवाही से हुआ। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed