फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer dies in road accident

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे मेंं मजदूर की मौत

Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident
जगाधरी रोड पर सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के पटना जिले के गांव बार बख्तियार निवासी गौतम कुमार ने बताया कि वह शिव शंकर कॉलोनी में रहता है और प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। उसके ससुर बिहार के नालंदा जिले के गांव बिंद निवासी शिव नंदन भी जगाधरी में किराए पर रहते थे और मॉर्डन प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे।

ठेकेदार मनजय यादव ने सोमवार रात करीब आठ बजे उसे सूचना दी कि उसके ससुर शिव नंदन को जगाधरी रोड पर सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। वह मौके पर पहुंचा और अपने ससुर के शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed