फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer dies after getting trapped in a saw machine while sawing wood

Yamuna Nagar News: लकड़ी चीरते समय आरा मशीन में फंसने से मजदूर की मौत

Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after getting trapped in a saw machine while sawing wood
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक वीरभान के दुखी परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाडी माजरा क्षेत्र में वीरवार सुबह 42 वर्षीय मजदूर की आरा मशीन में फंसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरभान के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से आरा मशीन पर काम कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
दामला निवासी वीरभान सुबह करीब 11 बजे आरा मशीन से लकड़ी की चिराई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन में फंसे लकड़ी के फट्टे को ठीक करने लगा। तभी अचानक उसका पैर मशीन में फंस गया और वह मशीन के अंदर खिंचता चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत मशीन को बंद किया और वीरभान को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई सतपाल ने बताया कि वीरभान अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बैजनाथ शिवपुरी शुगर मिल के पीछे रहते हैं। परिवार के अनुसार वीरभान मेहनत-मजदूरी कर घर का सहारा बना था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed