{"_id":"6692f711fa52790517093124","slug":"laborer-died-in-car-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122000-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मजदूर की मौत
Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बाइक रेहड़ी में सब्जी लेकर मंडी जा रहे बिहार के कटिहार निवासी ललित राय को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोडियो गुरुद्वारा के पास देर रात हुआ। जामपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके पास बिहार के कटिहार जिले के रामटोला शीशीया गांव निवासी 40 वर्षीय ललित राय डेढ़ साल से नौकरी करता था और उसकी खेती बाड़ी का काम देखता था। शुक्रवार रात ललित उसकी बाइक में लगी रेहड़ी में सब्जी लेकर यमुनानगर मंडी में जा रहा था।
जोडियो गुरुद्वारा के पास स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने ललित की बाइक रेहड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ललित को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फर्कपुर थाना प्रभारी जनकराज का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।