फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Laborer committed suicide by swallowing poisonous substance

Yamuna Nagar News: मजदूर ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Fri, 28 Jun 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Laborer committed suicide by swallowing poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शराब पीने पर मजदूर का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचना सदर थाना क्षेत्र के खजूरी रोड पर किराए पर रह रहे बिहार निवासी 32 वर्षीय सूरज के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक सूरज के भाई ने बताया कि वे बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। यहां खजूरी रोड पर किराए पर रहते है। कुछ साल पहले उसका भाई सूरज अपनी पत्नी, चार साल की बेटी व ढाई साल के बेटे के साथ यहां आया था। वह ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। उसे शराब पीने की लत लग गई थी। इस बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से भी विवाद होता था।
विज्ञापन

सूरज की पत्नी उसकी शराब की लत छुड़ाना चाहती थी। उसने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके भाई सूरज ने उसे बताया कि भाई मैंने चूहे मारने की दवा खा ली है, मुझे बचा लो, यह सुनते ही वह हैरान रह गया। वह तुरंत ही भाई को सीएचसी लेकर पहुंचा, लेकिन वहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सक ने भाई को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई पहुंचने से पहले ही सूरज ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूरज की पत्नी ने बताया कि रात को ढाई बजे शराब पीने के बाद ही इन्होंने कुछ खाया था लेकिन तब वह समझ नहीं सकी थी कि जहरीला पदार्थ खाया है। हालत बिगड़ने पर वे उसे अस्पताल ले गए। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed