{"_id":"674266460d4cad5d04016a04","slug":"kushal-won-bronze-medal-in-wrestling-welcomed-on-reaching-school-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128837-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कुशाल ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कुशाल ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक, स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत
Sun, 24 Nov 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कुशाल ने राष्ट्रीय स्कूल गेम फेडरेशन के अंतर्गत आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु के 75 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल कर अपने गांव व माता पिता का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर कुशाल का प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने उसका स्वागत किया।
प्रिंसिपल सुबे सिंह पंजेटा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें स्कूल के कुशाल ने अंडर-14 आयु वर्ग के 75 किलोग्राम में भाग लिया। जिसमें कुशाल ने फाइनल मैच में पंजाब के खिलाड़ी को 10-6 के अंतर हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कुशाल का पहला मैच तेलंगाना के साथ हुआ। जिसमें कुशाल ने तेलंगाना के खिलाड़ी को 10 -0 के अंतर से हराया था। एक अन्य मैच में कर्नाटक के खिलाड़ी को 10-0 के अंतर से हराया। कुशाल ने बताया कि वह चार साल से कुश्ती का अभ्यास कर रहा है। खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेता है। स्कूल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता व राज्य स्तर पर दाे कांस्य पदक, दूसरा अंडर-15 में रजत पदक, राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है। कुशाल के पिता ने बताया कि कुशाल की शुरू से ही खेलों में बहुत रूचि रही है। पढ़ाई के साथ खेल के लिए सुबह व शाम कोच निखिल की देखरेख में अभ्यास करता था। उसके द्वारा हासिल उपलब्धि का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत व प्रशिक्षक के सही मार्ग को जाता है।