फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kurukshetra University team first in inter college wall painting

Yamuna Nagar News: इंटर कॉलेज वाल पेंटिंग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University team first in inter college wall painting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंटर कॉलेज वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। आयोजन कॉलेज के अर्थशास्त्र, इतिहास व समाजशास्त्र विभाग व क्रिएटिव राइटिंग सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम में शामिल जगदीप सिंह, परजिंद्र कौर व अदिति वालिया ने पहला स्थान पाया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम में कशिश, सेजल व ओलिविया ने दूसरा और जीएनजी कॉलेज की टीम में जशनप्रीत कौर, अंजली व सोनाली ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ अनीता मौदगिल, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ अमनप्रीत कौर व समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रिया कालरा की देखरेख में हुआ। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता कौशिक, डॉ. मीनाक्षी सैनी व विकास वालिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed