फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kudo team finished third with 11 gold and five silver medals

Yamuna Nagar News: कूडो टीम 11 स्वर्ण, पांच रजत पदक जीतकर तीसरे स्थान पर

Wed, 03 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kudo team finished third with 11 gold and five silver medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला में आयोजित हुई छठी कूडो हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 2025 में विभिन्न जिलों से लगभग 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पहली बार यमुनानगर से भी कूडो की टीम ने हिस्सा लिया। यह टीम कोच विकास बमणिया के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची और अच्छा प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, पांच रजत पदक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही।

कोच विकास बमणिया ने बताया कि यह खेल भारत में फिल्म स्टार अक्षय कुमार के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है जो कि भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करके खेल कोटे के माध्यम से सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं। साथ ही हरियाणा राज्य में कूडो खेल का नेतृत्व सिंहा हेमंत शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता अंबाला कैंट में स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित करवाई गई जिसमें मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अनिल विज रहे। कोच सुरेंद्र राणा जी ने बताया की टीम यमुनानगर से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों में नातविक, यासमीन, पूजा सैनी, स्वस्ति राणा, आराध्या, यशवीर, तेजस, आयान, रजत बक्शी, वंश शर्मा और आदित्य सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला टीम मैनेजर संजू ने बताया कि सिल्वर मेडल हासिल करने में अवयान मिश्रा, मान्या, धैरयाश, कनाव सेन और गिरीश कटारिया कामयाब रहे। कोच विक्रम ने बताया कि सूरज, योगेश गुप्ता, राघव त्यागी और हनी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए चौथा सांत्वना कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed