{"_id":"6ad12fe5a779a6d3ee0b96c4","slug":"kritika-won-two-medals-in-gymnastics-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164627-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृतिका ने जिम्नास्टिक में जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृतिका ने जिम्नास्टिक में जीते दो पदक
Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में मिली ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी, कोच व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। 59वीं हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स में जिले की जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और कड़ी मेहनत के दम पर जिले का परचम लहराया। वहीं डीडीपी स्पोर्ट्स अकादमी की कृतिका ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। कृतिका के अलावा हर्षिता ने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में जगह बनाई है।
अंबाला के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित की गई प्रतियोगिता में जिले की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं हर्षिता ने भी अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित सात खिलाड़ियों में जगह बनाई है।
अकादमी के संचालक नवीन रोहिल्ला ने इस उपलब्धि का श्रेय कोच अमन और खिलाड़ियों की दिन-रात की मेहनत को दिया। इस दौरान अंबाला के जिम्नास्टिक कोच परमजीत सिंह, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ और काला सिंह सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।