फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Krishna Devi became Pradhan and Reena Devi became Secretary

Yamuna Nagar News: कृष्णा देवी प्रधान और रीना देवी बनीं सचिव

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Krishna Devi became Pradhan and Reena Devi became Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू का त्रिवार्षिक प्रतिनिधि इकाई सम्मेलन का रविवार को दशहरा ग्राउंड में आयोजन किया गया। सम्मेलन जिला प्रधान नीलम भट्टी की देखरेख में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित राज्य महासचिव शरबती ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से 2025-2028 तक इकाई कार्यकारिणी का चयन किया।
सीटू नेता विनोद त्यागी ने नई कार्यकारिणी को गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा में आगामी तीन साल के लिए कृष्णा देवी मुंडा माजरा को इकाई प्रधान, रीना देवी रामनगर सचिव, कुसुम गोविंदपुरी कैशियर व प्रेमवती शादीपुर, नेहा बैंक काॅलोनी, परमजीत नाहरपुर को इकाई कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

महासचिव शरबती नेबताया कि देश में करीबन 25 लाख व हरियाणा में सरकारी स्कूलों में करीबन 30 हजार मिड डे मील वर्कर कार्यरत हैं।
वर्कर लंबे समय से अपनी ज्वलंत मांगों व समस्याओं को लेकर सरकार से अपील करते रहे व आंदोलनरत भी रहे, लेकिन मांगों व समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। केंद्रीय बजट में भी मिड डे मील वर्करों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। स्कूलों में काम करने वाले सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को साल के पूरे 12 महीने का वेतन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कर्स को केवल 10 महीने का ही वेतन दिया जाता है। किसी भी प्रकार का रिटायरमेंट लाभ नहीं मिल रहा। सरकार मिड डे मील वर्करों को पक्का करे और जब तक पक्का नहीं किया जाता तब तक न्यूनतम वेतन 26000 रुपये लागू करें। वेतन 10 के बजाय 12 महीने दें।

रिटायरमेंट की उम्र 65 साल हो व पांच लाख रुपये रिटायरमेंट लाभ मिलना चाहिए। वर्दी भत्ता 2000 रुपये वार्षिक तय किया जाए। स्कूल मर्ज करना बंद हो तथा हटाई गई वर्कर्स को काम पर लिया जाए।मिड डे मील वर्करों से बेगार लेना बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed