Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Komal murder case: Demand to arrest the accused as well

कोमल हत्याकांड : आरोपियों की भी गिरफ्तारी करने की मांग

Wed, 26 Apr 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Komal murder case: Demand to arrest the accused as well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोमल हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ दिवांशु को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही मृतक कोमल के परिजनों को गौरव की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी मिली तो वह वाल्मीकि समुदाय के साथ लघु सचिवालय पहुंच गए। यहां उन्होंने अन्य तीन आरोपी सागर, अमन और मुस्कान की भी गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इसी बात को लेकर उन्होंने नारेबाजी भी की। हालांकि सचिवालय में तैनात पुलिस ने समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए। इसके बाद हेड क्वार्टर डीएसपी कंवलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समुदाय के लोगों को बताया कि मामले में अभी एक आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड लिया जाएगा। मृतक कोमल की मां मीनू कहा कि उसे अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए और पुलिस अन्य की भी गिरफ्तारी करे।

-------------
ये है पूरा मामला
मृतका कोमल के कोमल के ताया मधु कॉलोनी निवासी दीपक राज, मामा दिनेश व बुआ रानो देवी ने बताया कोमल मुकंद लाल स्कूल में पढ़ती थी। उसने अभी 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे। अगले माह उसका रिजल्ट आना है। पेपर देने के बाद उसने कुछ दिन कॉलोनी में ही ब्यूटी पार्लर का काम सीखा। बाद में उसे कॉलोनी के ही अमन ने छोटी लाइन स्थित वुमैन हेयर सैलून में लगवा दिया था। 13 अप्रैल से ही कोमल ने सैलून में जाना शुरू किया था। इसी दौरान कोमल का मोबाइल खराब हो गया था। 17 अप्रैल की सुबह कोमल ने एक हजार रुपये व मोबाइल ठीक कराने के लिए कॉलोनी में रहने वाले अपने जीजा सागर को दिया था। सागर उनकी दूरी की रिश्तेदारी में आता है। साथ ही उसे यह कहा था कि जब मोबाइल ठीक हो जाए तो वह उसे देने सैलून पर ही आ जाए। काम खत्म होने के बाद वह उसी के साथ घर आ जाएगी। यदि वह सैलून पर नहीं मिली तो पड़ौस में रहने वाली उसकी सहेली के घर मिलेगी। परंतु देर रात तक भी कोमल वापस नहीं लौटी। जबकि कोमल की ड्यूटी रात आठ बजे तक ही रहती थी। कोमल की मां मीनू ने कॉलोनी के ही गौरव नाम के युवक पर भी हत्या का शक जताया है। आरोप है कि वह कोमल को दो बाहर सहारनपुर घुमाने के लिए लेकर गया था।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed