फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Knowing about death removes fear from the mind: Kamlesh

मृत्यु को जानने से मन से मिट जाता है भय : कमलेश

Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Knowing about death removes fear from the mind: Kamlesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन गया। कथा के पहले दिन श्री चित्रकूट धाम से आए हुए कथा व्यास आचार्य कमलेश शास्त्री महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से उसका भय मन से मिट जाता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय को प्राप्त किया, वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परमहंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि कथा वही है, जिसमें ईश्वर से प्रेम हो। कथा सुनने से भक्तों में श्री कृष्ण का ज्ञान वैराग्य भक्ति स्थापित हो जाए। श्रीमद् भागवत कथा गुरु शिष्य संबंध भी है, जिसमें गुरुदेव सुखदेव महाराज अपने प्रिय शिष्य राजा परीक्षित को भगवान की कथा का अमृत का पान कराते हुए उनके ह्रदय में भगवान की प्रेम भक्ति स्थापित करते हैं और उसे भगवान से मिला देते हैं, अर्थात आत्म ज्ञान करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर जी की कथा सुनते-सुनते खुद से मिल जाना जो स्वयं से मिल जाता है उसे कभी अकेलापन नहीं सताता, श्रीमद् भागवत कथा असीम है। इससे पहले सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आर्य समाज मंदिर से रवाना होकर विभिन्न इलाकों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। जहां फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल की थाप पर श्रद्धालु जमकर झूमे। प्रथम दिवस की कथा के मुख्य यजमान रोशन लाल शर्मा, नरेश खेड़ा, विजय कुमार, संदीप, अच्छे लाल वर्मा, प्रहलाद खन्ना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed