फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kishori bravely fought the robbers

किशोरी ने बहादुरी से किया लुटेरों का मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kishori bravely fought the robbers
यमुनानगर। आईटीआई के पास स्थित बूटर विहार कॉलोनी में नकाबपोश महिला और पुरुष ने किशोरी को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। इस दौरान 14 वर्षीय किशोरी ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया। लेकिन बदमाशों ने उसे चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने किशोरी के हाथ बांध दिए, फिर भी किशोरी ने पैरों से उनका मुकाबला किया और कूदकर भागने का भी प्रयास किया। इसके बाद लुटेरे ने उसके मुंह और पांव भी बांध दिए। इसके बाद भी किशोरी ने विरोध जारी रखा तो उसे दीवान बेड में बंद कर दिया और फिर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद करिश्मा ने किसी तरह मुंह खोला और शोर मचाया। शोर सुनकर नीचे कमरे में रहने वाली पलविंद्र पहुंची और उसे मुक्त करवाया।
विज्ञापन

चाकू दिखाने पर भी नहीं दी चाबी, लुटेरे ने आलमारी काटी
करिश्मा ने बताया कि लुटेरी महिला व व्यक्ति ने बांधकर उससे मारपीट की। मारते हुए वह उससे चाबी मांग रहे थे, जिस पर उसने चाबी न होने की बात कही। फिर बदमाश ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और बोला कि चाबी दे दे नहीं तो जान से मार देंगे। लेकिन वह चाबी न होने की बात कहती रही। मारने के बाद भी जब चाबी नहीं मिली तो अलमारी काटकर लूटपाट की। लुटेरे जानते थे कि अलमारी सामने से तोड़नी आसान नहीं होगी, ऐसे में दोनों ने आलमारी नीचे गिरा दिया। उसके बाद उसे कटर लेकर अलमारी पीछे की तरफ से काट डाली। लुटेरे अलमारी में रखे सोने के कान कुंडल, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। जाते हुए लुटेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर गए।
विज्ञापन

तैयारी से आए थे लुटेरे
वारदात को देखकर ऐसा लगता है कि लुटेरों के पास घर व परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। इसीलिए महिला ने किशोरी से कपड़े बेचने व सूट दिखाने की बात की। वहीं लुटेरे अपने साथ चाकू और कटर लेकर आए थे। लुटेरों ने इसके बारे में पहले ही सोच रखा था कि यदि चाबी नहीं मिली तो अलमारी काटकर वारदात को अंजाम देंगे। पूरा प्रकरण देखकर पुलिस इसमें किसी परिचित का हाथ होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी से वारदात संबंधी जानकारी ली गई है। वहीं किरायेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। लुटेरों की धर पकड़ के प्रयास जारी हैं।
यूनिस अली, जांच अधिकारी, थाना फर्कपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed