{"_id":"6ae64210c0980cee0407c26d","slug":"kindergarten-children-showed-enthusiasm-for-the-fruit-race-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165475-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किंडरगार्डन के बच्चों ने फ्रूट रेस दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किंडरगार्डन के बच्चों ने फ्रूट रेस दिखाया उत्साह
Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संस्थान
- फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। किंडरगार्डन के बच्चों के लिए फ्रूट रेस, क्रेट रेस सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। वहीं कक्षा चौथी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में कक्षा चौथी में गौतम ने प्रथम और प्रीतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवीं में हिमांशु प्रथम और सम्राट द्वितीय रहे। कक्षा छठी में सुभान ने पहला और निरंजन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं में गौतम प्रथम और प्रीतम द्वितीय रहे। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वहीं बच्चों के लिए जंगल थीम पर आधारित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने जंगल के अलग-अलग जीव-जंतुओं के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान खींचा। मुख्य अतिथि सरपंच पंकुश खुराना ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्या मोनिका कश्यप ने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिलें। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।