फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnapping of businessmans daughter from yamunanagar

यमुनानगर: कारोबारी की बेटी का अपहरण, मांगी दो करोड़ की फिरौती, 15 घंटे बाद करनाल से बरामद

Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
kidnapping of businessmans daughter from yamunanagar
बरामद हुई लड़की - फोटो : अमर उजाला
कार में बर्गर लेने गई जगाधरी के बड़े कारोबारी की साढ़े 17 वर्षीय बेटी का बुधवार रात अपहरण कर लिया गया। तलाश की गई तो उसकी कार हुडा सेक्टर-18 के सिटी पार्क के नजदीक मिली। सुबह कारोबारी की पत्नी के मोबाइल पर मैसेज और ईमेल से अपहरणकर्ता ने लड़की को छोड़ने के नाम पर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन


वहीं, इस बारे में पुलिस को बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी गई। शहर के हाईप्रोफाइल परिवार से जुडे़ इस मामले को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर करनाल के सेक्टर-13 स्थित एक कोठी से लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, देर शाम दोनों का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन


मेटल कारोबारी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी रात 8 बजे अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर बर्गर लेने घर से निकली थी। साढ़े 8 बजे उसके फोन पर बात हुई। जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। जब उन्होंने उसकी तलाश की तो उसकी कार हुडा सेक्टर-18 के सिटी पार्क के नजदीक खड़ी मिली। इसके बाद देर रात तक उसे तलाश करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कारोबारी की पत्नी के फोन पर मैसेज एवं इमेल आई। जिसमें आरोपी ने लड़की का अपहरण करने की बात कहीं और लड़की को छोड़ने पर अपहरणकर्ता ने दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी। मैसेज में लिखा था कि बहुत समझाया था इसको, पर ये नहीं मानी। अब देखों तुम सब इसको बोला था मेरा नुकसान मत कर, पर इसने किया। अगर तुम सब इसको जिंदा देखना चाहते हो तो कल रात तक दो करोड़ तैयार रखना और हां पुलिस के पास जाने की कोशिश मत करना। अगर इसे जिंदा चाहते हो तो।

फिरौती मांगने की बात सामने आने पर पुलिस भी अलर्ट हुई। जिसके बाद शहर थाना जगाधरी व सीआईए वन की दो टीमें गठित की गई। दोनों पुलिस टीमें लड़की व अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई। पुलिस ने जिस मोबाइल से मैसेज आया, उसे सर्विलांस पर लगाया। जिसकी लोकेशन करनाल की आई। जिसके बाद पुलिस को संयुक्त स्टाफ ने लड़की को करनाल के सेक्टर-13 की एक कोठी से बरामद कर लिया गया।

वहीं अपहरणकर्ता करनाल के सेक्टर 32 निवासी मनन को भी काबू किया गया। जिस कोठी में लड़की को रखा हुआ हां पर आरोपी मनन के नौकर रहते थे। पुलिस के अनुसार मेटल कारोबारी की लड़की एक बड़े स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। जिस युवक ने लड़की का अपहरण किया था, वह युवक पहले लड़की के साथ पढ़ता था। बताया जा रहा है कि लड़की व आरोपी के बीच पहले कोई रंजिश हुई होगी। जो मैसेज आरोपी ने लड़की के मां के मोबाइल पर भेजा था।


उससे भी यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी युवक व लड़की के बीच कोई पुरानी रंजिश है। मैसेज में आरोपी ने कहा था कि बहुत समझाया था इसको, पर ये नहीं मानी। अब देखों तुम सब इसको बोला था मेरा नुकसान मत कर, पर इसने किया। ये शब्द दोनों के बीच किसी विवाद की बात को दर्शाते है। हालांकि इस संबंध में पुलिस व परिजन कुछ बताने से मना कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed