फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kidnapped seven-year-old child recovered from Punjab

Yamuna Nagar News: पंजाब से अगवा सात वर्ष का बच्चा बरामद

Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 10 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped seven-year-old child recovered from Punjab
पंजाब के बरनाला से अगवा किए गए सात वर्षीय बच्चे को पुलिस ने यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। अपहरण करने के आरोपी बिहार के जिला पूर्णिया के गांव प्रियंकर निवासी अकबर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना के एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया जा रहा था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर एक युवक व बच्चे के संदिग्ध रूप से घूमने का पता लगा। इस पर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। आरोपी अकबर ने पूछताछ में बताया कि वह बरनाला निवासी राहिल की जूस की दुकान पर दो वर्ष से नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन

उसे मालिक से 16 हजार रुपये लेने थे, लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा था। इस पर वह बच्चे को ब्रेड दिलाने के बहाने अपने साथ ले आया। उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली ले जाने की योजना थी। इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। पंजाब पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed