फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khushi won the poster making competition

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी ने बाजी मारी

Tue, 28 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Khushi won the poster making competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भारतीय मानक ब्यूरो हरियाणा शाखा कार्यालय के स्टैंडर्ड क्लब द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्लस वन की छात्रा खुशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी कक्षा की माही ने दूसरा व सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता प्रभारी सविता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नौ कक्षा लेकर से लेकर 12वीं कक्षा तक 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भागीदारी की। स्कूल प्राचार्य विनोद कुमार सहित भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा विजेता छात्राओं को नगद पुरस्कार दिया गया। भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता के अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को वस्तुओं की गुणवत्ता की पहचान किस प्रकार से की जाए इस बारे में भी जानकारी दी गई। स्कूल में बनाए गए स्टैंडर्ड क्लब की प्रभारी सविता ने बताया कि क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को समय-समय पर उपभोक्ता अधिनियम की भी जानकारी दी जाती है। विद्यार्थी भी अच्छे उपभोक्ता बने इस विषय का विज्ञान उन्हें दिया जाता है। इस अवसर पर प्राध्यापक रामकर्ण ताश, राजबीर, रजनी बाला व मुकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed