फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khandwa team won the final match

Yamuna Nagar News: खंडवा की टीम ने जीता फाइनल मैच

Sat, 02 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Khandwa team won the final match
रादौर। श्रीबालाजी क्लब हरिपुर की ओर से हरिपुर गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच खड़वा (यमुनानगर) व पारवाला (पंचकूला) की टीमों के बीच खेला गया। इसमें खंडवा की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में 48 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच के बाद दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रसिद्ध पहलवानों ने जौहर दिखाए। इस अवसर पर गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान और इंडियन हॉकी प्लेयर सुमित वाल्मीकि ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खंडवा की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित छह ओवर में 63 रन बनाए। जवाब में पारवाला की टीम छह ओवर में 60 रन ही बना पाई। खंडवा की टीम ने फाइनल मैच दो रनों से जीत लिया। फाइनल मैच की विजेता टीम को एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। उप विजेता को 51 हजार रुपये भेंट किए। मैन ऑफ द सीरीज फोर्ड 3600 ट्रैक्टर सोढ़ी डकोला (अंबाला) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पांडेय अम्बाला व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीप को एंड्राइड फोन दिया गया। मौके पर विनय हरिपुर, योगेश, अंकुश, प्रवेश कांबोज, विकास, अभिषेक, प्रिंस, विशाल, रॉकी, विजय, सुशील, रौनक मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed