{"_id":"64b6eced8fa6fcdd140d31f5","slug":"kejriwal-responsible-for-floods-in-delhi-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-2534-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आई बाढ़ के लिए केजरीवाल जिम्मेदार : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आई बाढ़ के लिए केजरीवाल जिम्मेदार : कंवरपाल
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बाढ़ के पानी पर गैर जिम्मेदार बयान दे रहे हैं। इस तरह के बयान देकर वह दिल्ली की जनता काे भी गुमराह कर रहे हैं।
कंवरपाल ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज पर जो पानी ऊपर पहाड़ से और लोकल बारिश का इकट्ठा होता है और जब उसकी क्षमता 1 लाख क्यूसेक से कम होती है तो उस पानी को दिल्ली प्रदेश,उत्तर प्रदेश व हरियाणा के क्षेत्र में छोड़ दिया जाता है। जब हथिनीकुंड बैराज पर पानी की क्षमता 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा हो जाती है तो सारे बाढ़ के पानी को यमुना दरिया में छोड़ा जाता है।
कंवरपाल ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से केवल 3 लाख क्यूसेक से 3.5 लाख क्यूसेक पानी ही यमुना में छोड़ा गया था, जबकि पिछले वर्षों में 7 लाख क्यूसेक से 8 लाख क्यूसेक पानी भी छोड़ा गया है, तब तो दिल्ली में बाढ़ नहीं आई, परंतु केवल 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से दिल्ली में इतनी बाढ़ आई तो इसका सीधा मतलब है कि केजरीवाल की सरकार ने बाढ़ बचाव के कार्य किए नहीं थे। केजरीवाल ने विकास के नाम पर केवल जनता को अंधेरे में रखा है।