{"_id":"6894f36e88c4811f1c0315c4","slug":"kavita-first-in-poster-making-lata-first-in-baby-show-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-141949-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में कविता, बेबी शो में लता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में कविता, बेबी शो में लता प्रथम
Fri, 08 Aug 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पांडो गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित सर्कल स्तरीय स्तनपान दिवस मनाया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कविता ने पहला स्थान पाया। पुष्पा ने दूसरा और अनीता ने तीसरा स्थान पाया।
बेबी शो में लता ने पहला, खुशी ने दूसरा तथा पूजा ने तीसरा स्थान पाया। रेसिपी प्रतियोगिता में कमला देवी, रेशमा व परमजीत कौर ने इनाम जीता। सीडीपीओ जसविंद्र कौर ने महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने महिलाओं से कहा की जन्म के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर ही महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करवाएं।
महिलाएं बच्चों को छह माह तक केवल मां का ही दूध पिलाएं। उन्होंने महिलाओं को बाल विकास विभाग की तरफ से महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर गोद भराई की रस्म भी की गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर शिवानी सैनी, आंगनबाड़ी वर्कर परमजीत, पुष्पा, कमला, कविता, अनिता, चंद्र मोहिनी, रेशमा, किरणबाला, परमजीत कौर आदि मौजूद रहीं।