फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kavita and Arju got first place in the essay competition

Yamuna Nagar News: निबंध स्पर्धा में कविता और आरजू को पहला स्थान

Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kavita and Arju got first place in the essay competition
राजकीय कॉलेज छछरौली में विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब और वाईआरसी यूनिट की तरफ से एचआईवी एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, रंगोली, निबंध, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। निबंध प्रतियोगिता में आरजू और कविता प्रथम, प्रिया व हितांशी द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
पोस्टर मेकिंग में अंशुल प्रथम, अनीता द्वितीय और प्राची व निशा तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में आरजू व महक ने प्रथम, रजनी व सिमरन ने द्वितीय और प्राची व पल्लवी ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व में हुआ। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम की आवश्यकताओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि एचआईवी एड्स जानलेवा बीमारी है और जानकारी ही इससे बचाव है। कार्यक्रम संयोजक प्रो. रजनी गोयल व प्रो. बलविंदर सिंह ने कहा कि एचआईवी एक वायरस है जो संक्रमण से होता है और इस वायरस के फैलने, लक्षण व बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भाषण में एचआईवी से बचाव के उपायों और इसके फैलने के कारणों पर विचार रखे। इस दौरान डॉ. इंदू बाला, विनोद शर्मा, प्रो. दीपिका, प्रो. मंजू दहिया, डॉ. ऋतु शर्मा, प्रो. सुखविंद्र कौर, डॉ. नवनीत, प्रिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed