फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kashish, Anu, Simran win the quiz

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में कशिश, अनु, सिमरन ने मारी बाजी

Sun, 28 Sep 2025 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 28 Sep 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
Kashish, Anu, Simran win the quiz
विजेता प्रतिभागियों के साथ कॉलेज की अध्यापिकाएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आईक्यूएसी व आईआईसी की ओर से विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी करवाई गई। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, पीपीपी और नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में बीएससी द्वितीय वर्ष की कशिश, अनु, सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पावर पाइंट प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की जाहनवी व महक ने पहला और बीएससी तृतीय वर्ष की पारूल व मनीषा ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की सिमरनदीप कौर प्रथम और बीएससी द्वितीय वर्ष की महक द्वितीय रहीं। प्रतियोगिताएं संयोजिका एवं विज्ञान विभागाध्यक्षा वीनू गोयल व डाॅ. अंकिता की देखरेख में प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि हर साल 28 सितंबर विनाशकारी परंतु रोकथाम योग्य बीमारी, रेबीज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। करीब 150 से ज्यादा देशों में मनाया जाने वाला यह दिन मनुष्यों और जानवरों दोनों में रेबीज की रोकथाम, टीकाकरण और नियंत्रण की तत्काल आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति हमें स्वयं होकर आसपास लोगों को भी जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनू गोयल व डाॅ. अंकिता ने छात्राओं को विश्व रेबीज दिवस के थीम के बारे बताया। उन्होंने कहा कि रेबीज उन्मूलन में व्यक्तिगत और सामुदायिक भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका से ही इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। अंजू ने विषय पर छात्राओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई। वहीं, छात्राओं को रेबीज बचाव पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed