Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Karwa Chauth fasting today in Siddhi Yoga

Yamuna Nagar News: सिद्धि योग में करवा चौथ का व्रत आज

Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth fasting today in Siddhi Yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। करवाचौथ पर्व आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। हर वर्ष यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवाचौथ का व्रत सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र में आ रहा है जो बहुत ही शुभ संयोग है जिससे इस व्रत को करने से कई गुणा फल की प्राप्ति होगी। इस दिन विवाहित महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और करवा माता की प्रार्थना करती हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के बारे में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को बताया था और शिव जी ने माता पार्वती को इस व्रत के बारे में बताया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि पूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है। इस व्रत को निर्जला रखा जाता है।




- यह रहेगा कथा सुनने का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक ने बताया कि करवाचौथ का पूजन मुहूर्त और कथा सुनने का मुहूर्त शाम 5:57 से लेकर शाम 7:11 तक रहेगा। इसके अलावा व्रत का समय सुबह 6:19 से लेकर रात 8:13 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय का समय रात 8:13 रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed