फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Karandev met former CM Hooda

Yamuna Nagar News: कर्णदेव ने पूर्व सीएम हुड्डा से की मुलाकात

Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Karandev met former CM Hooda
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बीजेपी से टिकट न मिलने से खफा पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज रविवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से मिले। इस दौरान कर्णदेव कंबोज ने उन्हें रादौर और इंद्री हल्का में अपने प्रभाव को लेकर चर्चा की साथ ही कहा यदि कांग्रेस उन्हें इंद्री या अन्य जगह से टिकट दें तो वे बेहतर मार्जिन से जीतेंगे। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें विचार करने के लिए कहा है।
हुड्डा ने उन्हें कहा यदि वह पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। ऐसे में कर्कण देव कांबोज के जल्द कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज का टिकट कटने से भाजपा से काफी नाराज हैं। जैसे ही उन्होंने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, उसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनसे मिलने के लिए उनके गांव मंधार में पहुंच गए थे, तब कांबोज ने नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री से हाथ तक नहीं मिलाया था।
विज्ञापन

कांबोज का कहना है उन्होंने पार्टी के लिए दिनरात मेहनत की, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देकर बेगाना कर दिया, उन्हें उम्मीद थी रादौर या इंद्री से टिकट जरूर मिलेगी। टिकट मिलने की आस उनके समर्थकों में भी थी, इसलिए वे भी पूरे उत्साह के साथ कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed