{"_id":"bdadeb830dae34cecfeb59dc1b26da5a","slug":"kapalmochan-mela-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेला आज से, मंडल आयुक्त करेंगी शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेला आज से, मंडल आयुक्त करेंगी शुभारंभ
यमुनानगर
Updated Wed, 13 Nov 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वेद व्यास कर्मस्थली बिलासपुर के नजदीक लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक राज्य स्तरीय कपाल मोचन मेला बुधवार से शुरू होगा।
मेले के प्रबंधाें के बारे में मंगलवार को उपायुक्त और कपाल मोचन श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद उपायुक्त ने मेले का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि मेले का विधिवत उद्घाटन बुधवार सुबह 11 बजे अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी करेंगी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रसिद्ध कपाल मोचन मेले के प्रबंधों में कोई कसर बाकी न रखी जाए। मेले क ा समापन 18 नवंबर दोपहर बाद होगा और मेला में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी तब तक मेले में ही रहेंगे।
डीसी बराड़ ने कहा कि श्री कपाल मोचन-बद्री नारायण-मंत्रा देवी और केदारनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से कपाल मोचन मेला के प्रशासनिक ब्लाक के लिए एसटीडी सुविधा सहित दूरभाष नंबर-01725-273001 है।
विज्ञापन
उन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के प्रबंध, अस्थाई शौचालयों, पेयजल के प्रबंध, सड़कों की मरम्मत, सरोवरों की सफाई, बिजली का प्रबंध, खाद्य सामग्री, दूध की आपूर्ति, ईंधन की लकड़ी, बैरिकेटिंग, पुलिस प्रबंध और अन्य प्रबंधों के बारे में विस्तार से समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर बिलासपुर की उपमंडलाधीश और मेला प्रशासक पूजा चावरियां, जिला विकास और पंचायत अधिकारी जगराम मान, डीआईओ रमेश गुप्ता, बिलासपुर के खंड विकास और पंचायत अधिकारी और मेला अधिकारी जोगेश कुमार, छछरौैली के तहसीलदार महेंद्र सिंह, बिलासपुर के तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।