फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kapalmochan Mela: Every devotee will have accident insurance

कपालमोचन मेला : हर श्रद्धालु का होगा दुर्घटना बीमा

Fri, 08 Nov 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kapalmochan Mela: Every devotee will have accident insurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। कपालमोचन में लगने वाले मेले के लिए श्राइन बोर्ड ने 126 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। इस वर्ष भी मेला मास्टर प्लान के तहत आयोजित किया जाएगा। मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मेले में हर रोज एक लाख श्रद्धालु का दो-दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी श्राइन बोर्ड द्वारा कराया गया है।
एसडीएम बिलासपुर व मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि श्री कपालमोचन में लगने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार स्थायी यात्री निवास की सुविधा मिलेगी। निशुल्क यात्री निवास में श्रद्धालु ठहर सकेंगे। मेला प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अनेक धर्मशालाएं व धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन

कपालमोचन मेला में जिला प्रशासन व पुलिस के 5500 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभाग से संबंधित सभी कार्य समय से पूर्ण कर लें। मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। गिल ने बताया कि मेले में प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। प्रत्येक सेक्टर में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम मौके पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने बताया कि मेले में डयूटी के लिए कर्मचारियों को 10 नवंबर को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। सभी कर्मचारी 11 से 15 नवंबर तक मेले में डयूटी पर तैनात रहेंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में होगी। श्राइन बोर्ड के मंदिरों व प्रशासनिक कार्य के लिए मेले के दौरान कर्मचारी श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए उपलब्ध होंगे। मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को टीम वर्क के रूप में काम कर समय से सभी कार्य निपटाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed