फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanya Gurukul will be built on 14 acres of cowshed land.

Yamuna Nagar News: गोशाला की 14 एकड़ जमीन पर कन्या गुरुकुल बनेगा

Mon, 22 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kanya Gurukul will be built on 14 acres of cowshed land.
बैठक के दौरान कन्या गुरुकुल शुरू करने के लिए चर्चा करते लोग। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दयालवाला मंदिर परिसर में स्थित श्रीश्याम गोशाला की 14 एकड़ जमीन पर कन्या गुरुकुल व स्कूल बनाया जाएगा। दयालवाला मंदिर में सर्वपितृ अमावस्या पर आयोजित हवन के बाद इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक हुई।
श्री श्याम गोशाला के संचालक व विहिप गोरक्षा आयाम के प्रांतीय प्रमुख महंत शोभादास ने कहा कि इस क्षेत्र में कन्या गुरुकुल की आवश्यकता महिलाओं को सशक्त बनाने, प्राचीन भारतीय संस्कृति और ज्ञान को बनाए रखने और समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत जरूरी है। कन्या गुरुकुल एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए है, जो शारीरिक, नैतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

यही नहीं कन्या गुरुकुल आधुनिक ज्ञान के साथ पारंपरिक मूल्यों का मिश्रण करता है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है, और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम बनाता है। इसलिए गौशाला की जमीन पर कन्या गुरुकुल बनाने का निर्णय किया गया है। पांचवी तक यहां सह शिक्षा का प्रबंध करने के साथ छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई केवल कन्याओं के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला कमेटी के प्रधान रामकुमार निजामपुर, बसपा नेता बृजपाल छप्पर, समाजसेवी अमित सेतिया, बिलासपुर के सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना, सिग्नेचर कंपनी के राजकुमार व गणपति शिक्षण संस्थान के विनोद पुरी ने बताया कि कन्या गुरुकुल के संचालन के लिए एक ट्रस्ट बनाकर जनसहयोग से भवन बनाया जाएगा। इस बैठक में नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पार्षद सरजीवन, सौरभ गुप्ता व सुशील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed