फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kanwariyas created a ruckus when the liquor contract opened in front of the camp, jammed in the middle of the road

शिविर के सामने शराब ठेका खुलने पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, सड़क के बीच आकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas created a ruckus when the liquor contract opened in front of the camp, jammed in the middle of the road
जगाधरी। बस स्टैंड के पास लगे कांवड़ शिविर के सामने शराब का ठेका खुलने पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क के बीच खड़े होकर अंबाला रोड पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों के हंगामा से कुछ देर पहले ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर शिविर में पहुंचे थे। उनके सामने भी कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब ठेका खुलने की शिकायत रखी थी। इसके साथ ही कांवड़ियों ने सड़कों के गड्ढ़े भरे जाने व स्ट्रीट लाइटों को जलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को फोन पर बात कर ठेका बंद करने और अन्य समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए, लेकिन मंत्री के जाने के बाद जब ठेका बंद नहीं हुआ था तो कांविड़यों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी नसीब सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हालांकि कांवड़िए ने शराब का ठेका बंद कराने की मांग पर अड़ गए। जिस पर पुलिस ने ठेका बंद कराया गया। जिसके बाद कांवड़िए शांत हुए।
विज्ञापन

रात को भी कांवड़ियों ने हंगामा कर ठेका कराया था बंद
अंबाला रोड पर जगाधरी बस स्टैंड के पास कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवादारों ने कांवड शिविर लगाया हुआ है। इस शिविर के सामने ही शराब का ठेका है। शुक्रवार रात को भी जब कांवड़ियों ने यह शराब का ठेका खुला देखा तो उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा करते हुए रात को भी उन्होंने ठेका बंद कराया था लेकिन सुबह के समय फिर से ठेका खुल गया। जिसको लेकर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांवड़ियों ने रोड जाम कर दिया। कांवड़ यात्रियों का कहना था कि सावन का महीना चल रहा है। शिवभक्त इन दिनों हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांवों और शहरों के शिवालयों की तरफ रवाना हो रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर शिविरों के आसपास व हाईवे पर ठेके व मांस की दुकानें खुली हुई हैं। इससे आस्था को ठेस पहुंच रही हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला तक कहीं भी मांस की दुकानें व शराब ठेके बंद करवाएंगे
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए अंबाला के शिव भक्तों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी मांस व शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए है। बावजूद इसके कई स्थानों पर शराब ठेके व मांस की दुकानें खुली हुई है। उन्होंने कहा कि अंबाला तक मार्ग में जो भी शराब ठेके व मांस की दुकानें होंगी, उन्हें बंद कराया जाएगा। बंद न करने पर मार्ग पर जाम लगाकर रोष जताया जाएगा।

शहर जगाधरी थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शराब ठेकेदार व एक्साइज विभाग के अधिकारियों से बात कर ठेका बंद करवा दिया गया था। कांवड़ियों ने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगाया था। उन्हें समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed