{"_id":"687d3d5265b2b3e1d306d03f","slug":"kanvaad-on-the-shoulder-blisters-on-the-feet-chanting-of-lord-shiva-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-141059-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांधे पर कांवड़, पांव में छाले, भोले की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांधे पर कांवड़, पांव में छाले, भोले की जयकार
Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कांधे पर कांवड़, पांव में छाले और जुबां पर बम बम भोले के बोल लेकर कांवड़िए तेजी से अपने गृह क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं। सभी को कांवड़ियों को शिवरात्रि से पहले अपने गृह क्षेत्र पहुंचने की जल्दी है। ऐसे में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। कांवड़ियों के जयघोष से शहर की सड़कें गूंज रही हैं। लगभग सभी मार्गों पर कांवड़िए दिखाई दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के समापन में दो दिन शेष हैं। श्रावण माह की शिवरात्रि पर कांवड़िए अपने गृहक्षेत्र मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। ऐसे में शहर की सड़कों का हर दिन सुबह शाम कांवड़ियों का निकलना हो रहा है। जिससे इन दिनों सड़कों पर दिनभर बोल बम बम बम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। यूं तो शहर की तमाम सड़कों से कांवड़िए निकल रहे हैं।
सबसे ज्यादा सहारनपुर कुरुक्षेत्र हाईवे, पुराना सहारनपुर रोड, सहारनपुर अंबाला हाईवे से कांवड़ियों का गुजरना हो रहा है। इससे नगरी शिवभक्ति के रंग में रंगी दिखाई दे रही है। हर तरफ बोल बम, बम-बम की गूंज सुनाई दे रही है। शिवभक्त तेजी से रंग-बिरंगी कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर कूच कर रहे हैं। आस्था के सामने कोई कठिनाइयों उन्हें नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर कुरुक्षेत्र नेशनल हाईवे, पुराना सहारनपुर रोड, जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे, बिलासपुर रोड, सहारनपुर अंबाला नेशनल हाईवे सहित शहर की तमाम सड़कों पर शिव भक्तों की टोलियां नजर आ रही हैं। रास्ते में विभिन्न संस्थाएं शिविर लगाकर कांवड़ियों का स्वागत कर रहे हैं। रास्ते में लोग भक्तों का बोल बम बम के घोष से उत्साह बढ़ा रहे हैं। कांवड़ में जल, पैरों में उत्साह और दिल में बाबा के दर्शन की ललक लिए श्रद्धालु बोल बम के जयघोष के साथ निकल रहे हैं।