फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelry worth lakhs of rupees stolen from body after death of woman in Gaba hospital

गाबा अस्पताल में महिला की मौत के बाद शव से कई लाख रुपये के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs of rupees stolen from body after death of woman in Gaba hospital
यमुनानगर। शहर के गाबा अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद उसके गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि जब उन्हें शव दिया गया तो गले, हाथ व कानों में पहने गहने गायब थे। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आरोपों को गलत बताया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के पंजाबी बामे निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई को उसकी मां सुनीता सिंह (52) की तबीयत खराब हुई थी, जिस पर उसी दिन गाबा अस्पताल में भर्ती कराया था। उस दिन उसकी मां के गले में सोने की चेन, कानों में सोने की बालियां, हाथ में सोने की अंगूठी थी, जिसकी कीमत लाखों में थी। 24 मई की रात करीब 8 बजे अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बताया कि सुनीता की मौत हो गई है। जब उसका भाई अभिमन्यु सिंह अपनी मां को लेने गया तो उनका शव देखने से ऐसा लग रहा था कि उनकी मौत एक दिन पहले ही हो चुकी थी। जब अस्पताल प्रशासन ने उन्हें उनकी मां का शव दिया तो उसके गले में न तो सोने की चेन थी और न ही कानों में सोने की बालियां। वहीं हाथ से सोने की अंगूठी भी गायब थी। जब उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उपचार के दौरान उसकी मां के गहने चोरी किए गए हैं। मरीज के कीमती सामान की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की बनती है। ऐसे में एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन का पक्ष
-गाबा अस्पताल के सीईओ राहुल बेदी का कहना है कि हमने अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज देखी है, लेकिन उसके शरीर पर कोई गहने नहीं दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल का कोई कर्मचारी ऐसी हरकत नहीं कर सकता। शव से गहने चोरी किए जाने के आरोप गलत हैं। हम पुलिस की जांच में सहयोग को तैयार हैं। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जांच अधिकारी अनूप सिंह का कहना है कि मृत महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गहने चोरी करने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed