फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelry and cash stolen millions from the teacher's home

शिक्षक के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Fri, 16 May 2014 01:46 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर
अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 16 May 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen millions from the teacher's home
बिलासपुर के दो अलग-अलग स्थानों से चोरों ने लाखों रुपये जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 कस्बे की सरस्वती कॉलोनी निवासी हरबंस सिंह ने बताया कि वह गांव भोगपुर के सरकारी विद्यालय में अध्यापक है और पत्नी कुसुम लता निजी स्कूल में अध्यापक है। गुरुवार सुबह वह दोनों काम पर चले गए थे वहीं उनके दोनों बच्चे भी स्कूल चले गए थे। इस दौरान वह कमरों सहित मेन गेट का ताला लगाकर गए थे।
विज्ञापन


दोपहर में जब उसकी पत्नी घर लौटी तो मेन गेट का ताला ठीक था। जब वह कमरे में पहुंची तो देखा अंदर सामान अस्तव्यस्त बिखरा पड़ा है। घर से लगभग 16 तोले सोने के जेवर आधा किलो चांदी के जेवर व लगभग 35 हजार की नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार चोर पिछली दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं कपाल मोचन मार्ग स्थित छोटा बस स्टैंड के पास वाही ट्रेडर्स नाम की दुकान से बीती रात चोराें ने हजारों का सामान ले गए। चोर दुकान की पिछली दीवार फांदकर दुकान में दाखिल हुए। दुकान के मालिक गौरव ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद करके चले गए थे। जब सुबह आए तो उसने देखा की दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ है।


दुकान से 14 बैंड के  कवर, 4 प्रेस अलमारी में रखा फिटिंग का सामान को ले गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed