फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewelry and cash stolen by breaking the locks of a house, Yamunanagar

सूने घर के ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash stolen by breaking the locks of a house, Yamunanagar
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कालोनी में चोरों ने सूने घर में घुसकर पांच हजार की नकदी और के सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी बी कालोनी निवासी महिपाल ने गांधीनगर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि वह 24 जुलाई को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। लौटने पर घर का लगा ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे पांच हजार रुपये, गले का हार, तीन जोड़ी बालियां, पांच अंगुठियां, सोने के दो कड़े, पाजेब व अन्य आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत एक लाख 80 हजार रुपए है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

फैक्टरी से एल्युमीनियम प्लेटें चोरी
यमुनानगर। प्लाईवुड फैक्टरी से चोरोें ने एल्युमीनियम की 100 प्लेटें चोरी कर लीं। थाना जठलाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव टोडरपुर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उसकी गांव टोडरपुर के नजदीक प्लाईवुड फैक्टरी है। चोरों ने सोमवार की रात को उसकी फैक्टरी में घुसकर एल्युमीनियम की 100 प्लेटें चोरी कर ली, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed