फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jewellery worth Rs 52 lakh and Rs 70,000 stolen from a soldier's house

Yamuna Nagar News: फौजी के घर से 52 लाख के गहने व 70 हजार रुपये चोरी

Mon, 06 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 52 lakh and Rs 70,000 stolen from a soldier's house
गांव मुसिम्ल के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमनुानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव मुसिम्बल में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो गई। फौजी के घर से करीब 52 लाख रुपये के गहने व 70 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। घटना के समय परिवार के सदस्य बच्चे के स्कूल में पीटीएम के लिए गए थे। पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात आरोपियोें पर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में घर के बाहर बाइक सवार दो नकाबपोश दिखे हैं, जिनकी पुलिस पहचान करने में जुटी है।
शिकायत में गांव मुसिम्बल निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि वे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके दोनों बेटे भी सेना में कार्यरत हैं। शनिवार को पोते के स्कूल में पीटीएम थी। सुबह दस बजे वह और पत्नी सहित दोनों पुत्रवधू घर पर ताले लगाकर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे स्कूल से घर लौटे तो मेन गेट पर ताला तो लगा था, पर अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। दोनों बेटों के कमरों में रखी अलमारियों के दरवाजे और लॉकर भी टूटे थे।
विज्ञापन

कपड़े, पर्स, गहनों के बॉक्स कमरों में बिखरे पड़े थे। जांच करने पर पाया कि दोनों कमरों में रखी अलमारियों से तीन तोले सोने का सेट, चार तोले सोने की आठ अंगूठियां, 3.5 तोले सोने की एक चेन, छह तोले सोने के चार कड़े, पांच तोले सोने की पांच कांटों की जोड़ी व अन्य गहने 70 हजार रुपये चोरी थे। दर्शन सिंह का कहना है कि गहनों की कीमत करीब 52 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भेदी का हाथ होने का शक : परिवार सिर्फ छह घंटे के लिए घर से बाहर था, उसी दौरान चोरी हो गई। इससे अंदेशा है कि वारदात अंजाम देने वाले को परिवार के घर से बाहर होने का पता था। साथ ही घर में जिस कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा गया, उस कमरे में रखी अलमारी को नहीं छुआ, पर इस कमरे से होकर अन्य दो कमरों में रखी उन अलमारियों के दरवाजे व लॉकर तोड़े गए, जहां गहने व नकदी थी। इससे परिवार को शक है कि वारदात में किसी भेदी का हाथ हो सकता है। अनुमान है कि चोरी की वारदात घर में बने पशु बाड़े की तरफ की दीवार फांदकर अंजाम दी गई।

सूचना मिलने पर मौके पर छानबीन की गई। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जुल्फकार अली, जांच अधिकारी, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed